Menu
#Mumbai

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दून पुलिस ने आयोजित किए जन-जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून: पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था। एसएसपी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 अक्ट, 2025
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दून पुलिस ने आयोजित किए जन-जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून: पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में “रन फॉर यूनिटी” अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया:

112 – आपातकालीन सहायता

1090 – महिला हेल्पलाइन

1930 – साइबर अपराध सहायता केंद्र

1078 – बाल सहायता हेल्पलाइन

181 – महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन

सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ संवाद और प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर पुलिस कर्मियों ने देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पुलिस के डिजिटल पोर्टलों और ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Tagged:
Share This Article