Menu
#Mumbai

दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार,सिनियर सिटीजन से भेंट कर जाना उनका हाल, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा क्षेत्र में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 जन, 2026
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार,सिनियर सिटीजन से भेंट कर जाना उनका हाल, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवास कर रहे सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये।

भेंट के दौरान पुलिस द्वारा सभी बुजुर्गों को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उन्हें उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

सभी बुजुर्गों ने दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल एव प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ रखकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

Tagged:
Share This Article