Menu
#अंतराष्ट्रीय

डॉ. कौशल कुमार ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के प्राचार्य पद का किया कार्यभार ग्रहण

देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में बुधवार को डॉ. कौशल कुमार ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस विशेष अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज की शिक्षिकाएं तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तृप्त कुमार अपनी सखियों के साथ उपस्थित रहीं। सभी ने डॉ. कुमार को पुष्प भेंट कर हार्दिक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 मई, 2025
डॉ. कौशल कुमार ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के प्राचार्य पद का किया कार्यभार ग्रहण

देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में बुधवार को डॉ. कौशल कुमार ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस विशेष अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज की शिक्षिकाएं तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तृप्त कुमार अपनी सखियों के साथ उपस्थित रहीं। सभी ने डॉ. कुमार को पुष्प भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती तृप्त कुमार ने आशा व्यक्त की कि डॉ. कौशल कुमार के नेतृत्व में कॉलेज का शैक्षणिक स्तर नई ऊंचाइयों को छुएगा और यहां के छात्र न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

बधाई देने वालों में डॉ. बबीता सहोतरा, शकुंतला सिंह, ए.पी. बडोनी, मनोरमा नेगी, संगीता सिंह और स्वीटी चौहान प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी ने पीजी कॉलेज पहुंचकर डॉ. कुमार के कार्यालय में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

Tagged:
Share This Article