Menu
#News

Draupadi Murmu : राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निकलीं

राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निकलीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे होगा. राष्‍ट्रपति भवन से द्रौपदी मुर्मू निकल चुकीं हैं. निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 जुल, 2022
Draupadi Murmu : राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निकलीं

राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निकलीं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे होगा. राष्‍ट्रपति भवन से द्रौपदी मुर्मू निकल चुकीं हैं. निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी जिसका वीडियो सामने आया है.

द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति भवन पहुंचीं

द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति भवन पहुंच चुकीं हैं. यहां उनका स्‍वागत राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे होगा.

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू ने राजघाट में पुष्पांजलि अर्पित की

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित की. प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण कराएंगे.

मुर्मू ने राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अपने आवास से राजघाट के लिए रवाना हुईं. मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की. आज वह संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी.

समारोह में बेटी-दामाद व भाई-भाभी मौजूद रहेंगे

समारोह में द्रौपदी मुर्मू के बेटी-दामाद व भाई-भाभी मौजूद रहेंगे. समारोह में आदिवासी संस्कृति दिखेगी. बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू शपथ संताली परिधान में ले सकती हैं. वह आजादी के 75वें वर्ष में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. प्रधान न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलायेंगे. सुबह 10:15 बजे से संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह शुरू होगा. द्रौपदी मुर्मू की भाभी सुकरी टुडू पूर्वी संताल समुदाय की महिलाओं द्वारा पहनी जानेवाली एक खास साड़ी व पारंपरिक मिठाई अरिसा पिठा लेकर रायरंगपुर से दिल्ली आयी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति का संदेश

मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने संदेश में कहा कि एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति जैसे पद पर पहुंचना भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है. मुर्मू का निर्वाचन इस बात का प्रमाण है कि जन्म नहीं, व्यक्ति के प्रयास उसकी नियति तय करते हैं.

द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम

सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में रविवार को देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उनको राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी. सीएम रविवार देर शाम रांची लौट आये, उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में मेरी ओर से सांसद महुआ माजी और विजय हांसदा उपस्थित रहेंगे.

इतिश्री अपने पति गणेश हेंब्रम के साथ दिल्ली में

द्रौपदी मुर्मू की पुत्री इतिश्री अपने पति गणेश हेंब्रम के साथ दिल्ली पहुंच गयी हैं. भाजपा के एक नेता ने कहा कि समारोह में नव निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य – भाई, भाभी, बेटी व दामाद ही शामिल होंगे. ओड़िशा के मयूरभंज जिले की कुसुमी तहसील के छोटे से गांव उपरबेड़ा के संताल आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखनेवाली 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रही हैं. शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

 

 

Tagged:
Share This Article