Menu
#Destinations

पेयजल निगम के जीएम बंसल का हरिद्वार स्थानांतरण, एसई मीशा सिन्हा को सौंपा जिम्मा

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए महाप्रबंधक डीके बंसल का स्थानांतरण कर दिया गया है। निगम मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीके बंसल, जो वर्तमान में महाप्रबंधक पीओआइडब्ल्यूयू जायका के पद पर कार्यरत थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से हरिद्वार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 मई, 2026
पेयजल निगम के जीएम  बंसल का हरिद्वार स्थानांतरण, एसई मीशा सिन्हा को  सौंपा  जिम्मा

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए महाप्रबंधक डीके बंसल का स्थानांतरण कर दिया गया है। निगम मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीके बंसल, जो वर्तमान में महाप्रबंधक पीओआइडब्ल्यूयू जायका के पद पर कार्यरत थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर अधीक्षण अभियंता मीशा सिन्हा को जिम्मा सौंपा गया है।

मुख्यालय ने जारी किया स्थानांतरण आदेश, निर्माण मंडल गंगा की मिली जिम्मेदारीमीशा सिन्हा को महाप्रबंधक पीओआइडब्ल्यूयू/जायका का सौंपा जिम्माजारी कार्यालय आदेश के मुताबिक, डीके बंसल को अब निगम के निर्माण मंडल (गंगा), पेयजल निगम हरिद्वार में महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण के फलस्वरूप डीके बंसल का नियमानुसार स्थानांतरण यात्रा भत्ता और कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्धारित अवधि का लाभ दिया जाएगा। यह आदेश निगम अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान के निर्देश पर जारी किया गया है।

प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Tagged:
Share This Article