Menu
#Mumbai

देहरादून में 3 अक्टूबर को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन

देहरादून, 29 सितम्बर: समाज में बढ़ते नशे का दुष्प्रभाव विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों के बीच एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है, जो उनके शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रभावित करता है। इसी कड़ी में कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की गरिमामय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 सित, 2025
देहरादून में 3 अक्टूबर को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन

देहरादून, 29 सितम्बर: समाज में बढ़ते नशे का दुष्प्रभाव विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों के बीच एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है, जो उनके शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रभावित करता है।

इसी कड़ी में कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की गरिमामय उपस्थिति और निर्देशानुसार जिला न्यायालय, देहरादून के न्यायाधीशगण, बार एसोसियेशन देहरादून के अध्यक्ष एवं सचिव, जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी और अन्य संस्थाएं नशे के दुष्प्रभाव और NALSA (Legal Services to the Victims of Drug Abuse and Eradication of Drug Menace) Scheme, 2015 के अंतर्गत जागरूकता अभियान में शामिल होंगी।

इस जागरूकता रैली/अभियान का आयोजन दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को शाम 4:00 बजे नवनिर्मित जिला न्यायालय भवन, देहरादून से किया जाएगा।

Tagged:
Share This Article