Menu
#Mumbai

देहरादून महानगर में लगातार हो रही बारिश से आमजन को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है

देहरादून आज इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल ने 21 कैंट विधानसभा शास्त्रीनगर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न होने के कारण स्थानीय क्षेत्रवासियों के घरों में पानी जाने से हो रही परेशानी को देखते हुए रीमा देवी मंडल मंत्री प्रेम नगर कांवली से मिली …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 जुल, 2023
देहरादून महानगर में लगातार हो रही बारिश से आमजन को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है

देहरादून 

आज इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल ने 21 कैंट विधानसभा शास्त्रीनगर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न होने के कारण स्थानीय क्षेत्रवासियों के घरों में पानी जाने से हो रही परेशानी को देखते हुए रीमा देवी मंडल मंत्री प्रेम नगर कांवली से मिली सूचना पर तत्काल स्थानीय भाजपा पदाधिकारी को लेकर मौके पर गए।

साथ ही स्थानीय पार्षदगणों में मीरा कठैत एवं पूर्व पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी से समस्या के स्थायी समाधान करने का आग्रह किया एवं अपने स्तर से यथा संभव का आस्वासन दिया इस दौरान महानगर संयोजक सोशल मीडिया आशीष शर्मा महानगर सह संयोजक सोशल मीडिया रंजीत सेमवाल मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट मंडल उपाध्यक्ष शिशिर कांत त्यागी मंडल उपाध्यक्ष राहुल चौहान, तेजपाल सैनी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उदय राम संदीप कठैतभी उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के समस्त महानगर पदाधिकारी/कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि कि सभी पदाधिकारीगण भी अपने-अपने क्षेत्र में जहां पर भी किसी प्रकार की आम जनमानस को बरसात के कारण कोई भी समस्या हो रही हो वहां पर आप अपने तरफ से यथाशक्ति सहयोग करें।

Tagged:
Share This Article