Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ोतरी के चलते भीषण गर्मी का दौर जारी, आज से बदलेगा मौसम , बारिश के साथ आंधी तूफान का भी अलर्ट:

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 24 और 25 मई को ऑरेंज अलर्ट रखा गया है क्योंकि इन 2 दिन पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और चारधाम इलाकों में बर्फबारी के साथ पूरे प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 मई, 2023
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ोतरी के चलते भीषण गर्मी का दौर जारी, आज से बदलेगा मौसम , बारिश के साथ आंधी तूफान का भी अलर्ट:

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 24 और 25 मई को ऑरेंज अलर्ट रखा गया है क्योंकि इन 2 दिन पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और चारधाम इलाकों में बर्फबारी के साथ पूरे प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 26 मई तक प्रदेश में तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे गिरेगा।

23 मई को येलो अलर्ट:

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 23 मई को राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया, 24 और 25 मई को ऑरेंज अलर्ट:

मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 और 25 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि बिजली गिरने के साथ ही मैदानी इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना जताई है।

जिसको लेकर अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि जब तेज हवाएं और आंधी चलेगी तो अपनी यात्रा स्थगित रखें क्योंकि पत्थरों के गिरने के साथ पेड़ों के गिरने की संभावना बनी हुई है।

30 मई से फिर तापमान में होगी बढ़ोतरी:

वही 30 मई से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और फिर से तेज गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा।

Tagged:
Share This Article