Menu
#उधम सिंह नगर

दिल्ली में रात हुई छिटपुट बारिश ने गर्मी से दी राहत, अगले तीन दिन तक धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में कल रात बारिश हुई जिससे शनिवार को भीषण गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। ‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 मई, 2022
दिल्ली में रात हुई छिटपुट बारिश ने गर्मी से दी राहत, अगले तीन दिन तक धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में कल रात बारिश हुई जिससे शनिवार को भीषण गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 मई तक मानसून पूर्व बारिश में तेजी आ सकती है और यह स्थिति 24 मई तक जारी रह सकती है। इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि शहर के दूर दराज के इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने 23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

सुबह 8.30 बजे आईएमडी अपडेट के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आद्र्रता 37 प्रतिशत थी। हवा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 14.7 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी।

शहर में सुबह 5.28 बजे सूर्योदय हुआ और शाम 7.08 बजे सूरज डूबेगा।

इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पीएम10 के लिए 320 और पीएम2.5 के लिए 94 था।

जैसे ही पीएम10 300 से अधिक हो गई, विभाग ने एक ‘खराब’ स्वास्थ्य सलाह जारी की जिसमें कहा गया था कि हृदय या फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों, वयस्कों और बच्चों को लंबे समय तक या भारी परिश्रम कम करना चाहिए।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tagged:
Share This Article