Menu
#Mumbai

शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए

देहरादून प्रदेश में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। देर रात भूकंप का झटका महसूस करने से लोग दहशत में आ गए। कई लोग तो नींद से उठ खड़े हुए। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 नव, 2023

देहरादून

प्रदेश में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। देर रात भूकंप का झटका महसूस करने से लोग दहशत में आ गए। कई लोग तो नींद से उठ खड़े हुए। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके रात्रि 11:32 पर महसूस किए गए। न्‍यूज एजेंसी आरएनएस के अनुसार, भूकंप के तेज झटके पूरे प्रदेश महसूस किए गए हैं। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं है। इससे पहले अक्टूबर माह में उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार रात आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6.4 मापी गई तथा भूकंप का केंद्र तल से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। भूकंप के लिहाज से पर्वतीय राज्य संवेदनशील है। साथ ही नेपाल से नजदीक होने के कारण भूकंप के झटके राज्य के पर्वतीय इलाकों में अधिक महसूस होते हैं।

Tagged:
Share This Article