Menu
#तत्काल प्रभाव

चीज खाने से सेहत को मिलेंगे बेमिसाल फायदे,, रोजाना की डाइट में कर सकते हैं शामिल..

चीज कई लोगों को बेहद पसंद होता है। बर्गर पिज्जा सैंडविच जैसे कई लोकप्रिय फूड्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। हालांकि कई लोगों को इसका स्वाद कुछ खास पंसद नहीं आता जिसकी वजह से वह इसे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 मई, 2024
चीज खाने से सेहत को मिलेंगे बेमिसाल फायदे,, रोजाना की डाइट में कर सकते हैं शामिल..

चीज कई लोगों को बेहद पसंद होता है। बर्गर पिज्जा सैंडविच जैसे कई लोकप्रिय फूड्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

हालांकि कई लोगों को इसका स्वाद कुछ खास पंसद नहीं आता जिसकी वजह से वह इसे खाने से कतराते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने के कुछ फायदे।

चीज इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। बर्गर, पिज्जा, सैंडविच जैसे कई लोकप्रिय फूड आइटम्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

इसके स्वाद को लोग इन दिनों इतना पसंद करने लगे हैं कि लगभग हर व्यंजन में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

बाजार में इसकी कई किस्में पाई जाती हैं, जिसे लोग अपनी पसंद के मुताबिक डाइट का हिस्सा बनाते हैं।

चीज गाय, भेड़, बकरी और अन्य जानवरों के दूध से बनाया जा सकता है। यह विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कई फायदे पहुंचाता है।

आज हम जानेंगे चीज खाने के कुछ फायदे

दांतों को कैविटी से बचाए :  चीज और डेयरी प्रोडक्ट्स सामान्य तौर पर आपके दांतों को कैविटी से बचाने का काम करते हैं। एक शोध के अनुसार औसत से ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट कंज्यूम करने वाले बच्चों की तुलना में औसत से कम डेयरी प्रोडक्ट्स खाने वाले बच्चों में 3 साल के बाद कैविटी फ्री होने की ज्यादा संभावना थी।

हड्डियों को बनाए मजबूत : चीज कैल्शियम के सबसे अच्छे डाइट सोर्सेस में से एक है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में पर्याप्त कैल्शियम का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है।

प्रोटीन कंटेंट : पोषक तत्वों से भरपूर चीज हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है, जो मांसपेशियों की ग्रोथ, रिपेयरिंग और शरीर के समग्र कार्य के लिए जरूरी है। ऐसे में वेजिटेरियन्स के लिए यह प्रोटीन का एक बढ़िया सोर्स साबित हो सकता है।

विटामिन बी12 का बढ़िया सोर्स :  विटामिन बी12 नर्व फंक्शन, डीएनए सिंथसिस और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए आवश्यक है और चीज में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस वजह से यह वेजिटेरियन या वीगन डाइट फॉलो करने वाले व्यक्तियों के लिए विटामिन बी12 का बढ़िया सोर्स साबित होगा।

गट हेल्थ के लिए बेहतर : कुछ प्रकार के चीज, जैसे योगार्ट, चेडर और गौडा, में फायदेमंद प्रोबायोटिक्स होते हैं। ये प्रोबायोटिक्स आंत के स्वास्थ्य और पाचन क्रिया का समर्थन कर सकते हैं।

कुछ प्रकार के कैंसर को रोके : शोध के अनुसार दूध और चीज कुछ सामान्य कैंसर, जैसे कोलोरेक्टल और ब्लैडर कैंसर को रोक सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि चीज में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और लैक्टिक एसिड आपको इन कैंसर से बचा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This Article