Menu
#Mumbai

शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रामन एवं भ्रमण दल के सात सदस्यों द्वारा स्विस हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट स्कूल का किया गया भ्रमण

विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रामन एवम भ्रमण दल के सात सदस्यों द्वारा शुक्रवार को कॉक्स पैलेस में स्थित *स्विस हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट स्कूल*, का भ्रमण किया। स्वास्थ्य मंत्री , सचिव विद्यालयी शिक्षा का SHMS स्कूल के डायरेक्टर द्वारा भव्य स्वागत किया गया । भ्रमण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 मा, 2024
शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रामन एवं भ्रमण दल के सात सदस्यों द्वारा स्विस हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट स्कूल का किया गया भ्रमण

विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रामन एवम भ्रमण दल के सात सदस्यों द्वारा शुक्रवार को कॉक्स पैलेस में स्थित *स्विस हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट स्कूल*, का भ्रमण किया। स्वास्थ्य  मंत्री , सचिव विद्यालयी शिक्षा का SHMS स्कूल के डायरेक्टर द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।

भ्रमण दल द्वारा ग्रैंड हाल, कक्षा कक्ष आदि का अवलोकन किया।तत्पश्चात *स्विस हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट स्कूल* के विशेषज्ञ द्वारा स्विस एजुकेशन ग्रुप के कार्यों एवम उत्तराखंड में होटल मैनेजमेंट के संदर्भ में व्यवसायिक शिक्षा की संभावनाओं पर प्रस्तुतिकरण के साथ साथ भ्रमण दल के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री द्वारा अवगत कराया कि राज्य स्तर पर मुख्य मंत्री की अध्यक्षता में स्विस एजुकेशन ग्रुप के साथ माह अक्टूबर 2023 में गठित MoU के प्रथम चरण में स्विस एजुकेशन ग्रुप के साथ व्यवसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम के विकास एवम क्रियान्वयन एवम स्टूडेंट एक्सचेंज इत्यादि के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

 

इसके बाद भ्रमण दल द्वारा *सीजर रिट्ज कॉलेज* तथा *कलनरी आर्ट्स अकादमी* का भी भ्रमण किया

 

इस अवसर पर डॉक्टर धन सिंह रावत, मंत्री विद्यालयी शिक्षा, रविनाथ रामन, सचिव विद्यालयी शिक्षा, वंदना गर्बयाल, निदेशक, अकादमिक शोध एवम प्रशिक्षण, अजय नौडियाल अपर निदेशक एससीईआरटी, कंचन देवराडी संयुक्त निदेशक, बी पी मैंदोली, प्रशासनिक अधिकारी, समग्र शिक्षा, एम एम जोशी Dy SPD, प्रद्युम्न रावत, Dy SPD, एवम डॉ दीपक प्रताप, प्रवक्ता एससीईआरटी तथा स्विस एजुकेशन ग्रुप के प्रतिनिधि क्लाउडियो राकानेल्ली, तरसीला फ्रेचर, हिराज, आशीष वशिष्ठ एवम सूर्य प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article