Menu
#Mumbai

शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रामन एवम भ्रमण दल के सात सदस्यों द्वारा बुधवार को प्रातः हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया

देहरादून विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रामन एवम भ्रमण दल के सात सदस्यों द्वारा आज दिनांक 13 मार्च 2024 को प्रातः हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गया। माननीय मंत्री, सचिव विद्यालयी एवम भ्रमण दल के सदस्यों का स्वागत करते हुए हेदि लेन, वरिष्ठ प्रवक्ता, …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 मा, 2024
शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रामन एवम भ्रमण दल के सात सदस्यों द्वारा बुधवार को प्रातः हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया

देहरादून

विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रामन एवम भ्रमण दल के सात सदस्यों द्वारा आज दिनांक 13 मार्च 2024 को प्रातः हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गया।
माननीय मंत्री, सचिव विद्यालयी एवम भ्रमण दल के सदस्यों का स्वागत करते हुए हेदि लेन, वरिष्ठ प्रवक्ता, वास्कला विश्वविद्यालय द्वारा फिनलैंड की स्कूली शिक्षा पर प्रस्तुतिकरण के साथ साथ भ्रमण दल के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

रविनाथ रामन द्वारा उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को हेलसिंकी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के समक्ष साझा किया गया।
डॉक्टर धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में हेलसिंकी विश्वविद्यालय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में MOU किए जाने की आवश्यकता जताई।
तथा विद्यार्थी एक्सचेंज कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने एवम फिनलैंड में छात्रों के प्रसन्न रहने के कारणों पर शोध किए जाने की आवश्यकता पर पर बल दिया।
तत्पश्चात भ्रमण दल द्वारा हेलसिंकी विश्वविद्यालय में स्थित प्लेफुल लर्निंग सेंटर एवम पुस्तकालय का भ्रमण किया।
प्लेफुल लर्निंग में प्रशिक्षु अध्यापक बच्चो को खेल आधारित एवम गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य करते हैं। रविनाथ रामन द्वारा एससीईआरटी एवम प्रत्येक डायट में उक्त प्लेफुल लर्निंग सेंटर बनाए जाने का सुझाव दिया

इस अवसर पर डॉक्टर धन सिंह रावत, माननीय मंत्री विद्यालयी शिक्षा, रविनाथ रामन, सचिव विद्यालयी शिक्षा, वंदना गर्बयाल, निदेशक, अकादमिक शोध एवम प्रशिक्षण, अजय नौडियाल अपर निदेशक एससीईआरटी, कंचन देवराडी संयुक्त निदेशक, बी पी मैंदोली, प्रशासनिक अधिकारी, समग्र शिक्षा, एम एम जोशी Dy SPD, प्रद्युम्न रावत, Dy SPD, एवम डॉ दीपक प्रताप, प्रवक्ता एससीईआरटी उपस्थित रहे तथा अपूर्वा हुड्डा एवम सैमुएल मार्था वास्कला विश्वविद्यालय, फिनलैंड ने सहयोग प्रदान किया।

 

 

Tagged:
Share This Article