Menu
#मनोरंजन

भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागडी के नेतृत्व में पुतला दहन

Effigy burning under the leadership of BJP Mahanagar Mahila Morcha President Archana Bagdi भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागडी के नेतृत्व में लैंसडौन चौक पर पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। गैरसैण सदन में कांग्रेस विधायको द्वारा राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अमरियादित आचरण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 मा, 2023

Effigy burning under the leadership of BJP Mahanagar Mahila Morcha President Archana Bagdi

भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागडी के नेतृत्व में लैंसडौन चौक पर पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। गैरसैण सदन में कांग्रेस विधायको द्वारा राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अमरियादित आचरण को उत्तराखण्ड की 60 लाख मातृशक्ति का अपमान के विरोध में कांग्रस के विधायकों एवं कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल की गरिमामई्र उपस्थिति में पुतला दहन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा की कांग्रेस एवं उनके विधायकों को उत्तराखण्ड की मातृशक्ति से सर्वाजनिक माफी मांगनी चाहिए, कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे का जनता के सामने सर्वाजनिक हुआ है  इसके लिए आरोपी विधायकों को सर्वाजनिक तौर से ही माफी मांगनी चाहिए।

आशा नौटियाल ने कहा की मातृशक्ति का राज्य के निर्माण से लेकर राज्य के विकास तक अमिट योगदान रहा है और समस्त प्रदेश वासियों के इसी कृतज्ञयता भाव का प्रतिआत्मक स्परूप ऋतु खण्डूरी विधानसभा अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाहन कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा राज्य निमार्ण के समय से ही मातृशक्ति के अपमान का इतिहास रखने वाली कांग्रेस को महिलाओं की यह गौरवशाली भूमिका हजम नहीं हो रही है। यही वजह है कि उनके विधायकों ने सदन के अन्दर न केवल संवैधानिक परम्पराओं और अनुशासन को तार-तार किया बल्कि स्पीकर चियर पर बैठी मातृशक्ति ऋतु खण्डूरी का जानबूझकर अपमान किया। यह अपमान खण्डूरी का ही नहीं बल्कि राज्य की 60 लाख महिलाओं का अपमान है।

भाजपा नें आरोप लगाते हुए कहा एक ओर भाजपा सरकार महिलाओं की सामाजिक आर्थिक भागीदारी में वृद्धि करनें के लिए 30 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था सुश्चित कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को मातृशक्ति का आगे बढना एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारीयों को निभाना स्वीकार नहीं है।

मातृशक्ति के सम्मान व स्वाभिमान को प्राथमिकता देने वाली भाजपा इसे किसी भी कीमत पर बर्दशत नहीं करेगी। इसके लिए कांग्रेस को राज्य की महिलाओं से माफी मांगनी ही पडेगी।

इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष भावना शर्मा, पूनम ममगांई, वन्दना ठाकुर, रिता विशाल, सारिका पंवार, सुषमा कुकरेती, बबली चौहान, मुकश राठौर, प्रियंका गुसांई, तारा देवी, अंशीता शमा, मधु डंगवाल, अनिता शास्त्री, गीता कुमांई, सुषमा जोशी, रानी सैनी, सरोजनी गैरोला, मधु बिष्ट, सुधा रावत, अर्चना थापा, निलम गुरूंग, अरूणा उनियाल, निधि राणा, लक्ष्मी गुसांई, संध्या थापा आदि महानगर महिला मोर्चा की कायकर्ता पुतला दहन में उपस्थित थे।

Share This Article