Menu
#Mumbai

Uttarakhand यमकेश्वर में भावुक पल: सीएम योगी ने अपने पुराने स्कूल को दी नए भवन की सौगात.

यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल (7 फरवरी 2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि के पुराने रिश्तों को ताजा करने उत्तराखंड के यमकेश्वर पहुंचे। मौका था जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण का। यह वही विद्यालय है जहां करीब 45 वर्ष पूर्व योगी आदित्यनाथ खेल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 फ़र, 2026
Uttarakhand यमकेश्वर में भावुक पल: सीएम योगी ने अपने पुराने स्कूल को दी नए भवन की सौगात.

यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल (7 फरवरी 2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि के पुराने रिश्तों को ताजा करने उत्तराखंड के यमकेश्वर पहुंचे। मौका था जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण का। यह वही विद्यालय है जहां करीब 45 वर्ष पूर्व योगी आदित्यनाथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने आया करते थे। इस भावुक क्षण में उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने अपने पुराने स्कूल को दी नए भवन की सौगात; सीएम धामी के विकास मॉडल की जमकर की तारीफ

हेलिपैड से सीधे महादेव के दर्शन सीएम योगी शुक्रवार अपराह्न करीब 3:15 बजे यमकेश्वर स्थित हेलिपैड पर उतरे, जहां जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे हेलिपैड के पास स्थित यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और करीब 10 मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 2 करोड़ की लागत से बना नया भवन दोपहर 3:34 बजे सीएम योगी और सीएम धामी जनता इंटर कॉलेज पहुंच ,इस विद्यालय की स्थापना 1965 में हुई थी। भावनात्मक जुड़ाव: दो साल पहले जब योगी अपने पैतृक गांव पंचूर आए थे, तब प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह ने उनसे स्कूल के जीर्णोद्धार की मांग की थी। सीएम योगी के निर्देश पर आदित्य बिरला ग्रुप ने सीएसआर फंड से करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य भवन का निर्माण कराया है। इसमें 12 कमरे, शौचालय और रसोईघर शामिल हैं। योगी ने घोषणा की कि एक माह के भीतर फर्नीचर और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी पूरी कर दी जाएंगी।

मंच से संबोधन के दौरान सीएम योगी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे बुनियादी ढांचे में नई ऊंचाइयां छू रहा है। राज्य अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करते हुए निरंतर प्रगति कर रहा है।”  योगी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत व्यावहारिक ज्ञान पर अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि आज धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजते हुए विकास कर रही है, जो अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है।

 

Tagged:
Share This Article