Menu
#Mumbai

नगर आयुक्त के निर्देशों पर आईएसबीटी क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

देहरादून: नगर निगम देहरादून द्वारा नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशों पर शनिवार को आईएसबीटी एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे आम नागरिकों एवं यात्रियों को आवागमन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 जून, 2026
नगर आयुक्त के निर्देशों पर आईएसबीटी क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

देहरादून: नगर निगम देहरादून द्वारा नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशों पर शनिवार को आईएसबीटी एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे आम नागरिकों एवं यात्रियों को आवागमन में होने वाली असुविधा से राहत मिल सके।

अभियान के दौरान निगम की टीम ने आईएसबीटी क्षेत्र में विशेष कार्रवाई करते हुए फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रखा गया सामान हटवाया एवं मौके से चार काउंटर 35 बोर्ड आदि सामग्री जब्त की गई। कई बार चेतावनी देने के बाद भी जो दुकानदार नहीं मान रहे थे, उनका अतिक्रमण हटवाने के लिए जेसीबी का प्रयोग भी किया गया । साथ ही कई दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय संचालित करने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान 25 से अधिक अतिक्रमणकारियों को मौके से हटाया गया।

इस दौरान उपनगर आयुक्त तनवीर मारवाह सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान में टीएस धर्मेश पैन्यूली, नगर निगम की प्रवर्तन टीम, कर निरीक्षक कनक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
गौरतलब है कि नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के कार्यभार संभालने के बाद से नगर निगम लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर में ऋषिपर्णा एवं अन्य नदी-नालों की सफाई, विशेष स्वच्छता अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं यातायात के अनुकूल बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Tagged:
Share This Article