Menu
#Mumbai

पर्यावरणविद विमला बहुगुणा का 93 वर्ष की आयु में निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर

देहरादून प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा का निधन हो गया है । उन्होंने 93 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि उनके बेटे राजीव नयन बहुगुणा ने सोशल मीडिया के जरिये इस घटना की जानकारी दी। बिमला बहुगुणा के निधन की खबर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 फ़र, 2025
पर्यावरणविद विमला बहुगुणा का 93 वर्ष की आयु में निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर

देहरादून
प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा का निधन हो गया है । उन्होंने 93 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि उनके बेटे राजीव नयन बहुगुणा ने सोशल मीडिया के जरिये इस घटना की जानकारी दी। बिमला बहुगुणा के निधन की खबर ने पूरे उत्तराखंड ही नहीं बल्कि दूर दूर तक सभी को शोक संतिप्त कर दिया है। आपको बता दें कि अपने पति सुंदरलाल बहुगुणा की तरह उन्होंने भी अपना जीवन पर्यावरण और सामाजिक कार्यों में सर्पित किया। विमल बहुगुणा अपनी साफ समझ कड़ी मेहनत और समर्पण की भावना के लिए जानी जाती थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के प्रति आजीवन समर्पित पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी विमला बहुगुणा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद हैं। ईश्वर पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें एवं अशोक कुल परिजनों को यह आसीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Tagged:
Share This Article