Menu
#Mumbai

नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने से रोका तो पूर्व सैनिक से मारपीट

देहरादून। अपर राजीव नगर स्थित नगर निगम की जमीन पर कब्जे के मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मौके पर जेसीबी लेकर सड़क बनवाने पहुंचे लोगों को पास में रहने वाले दो पूर्व सैनिकों ने रोका तो उनके साथ मारपीट की गई। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 मई, 2022

देहरादून। अपर राजीव नगर स्थित नगर निगम की जमीन पर कब्जे के मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मौके पर जेसीबी लेकर सड़क बनवाने पहुंचे लोगों को पास में रहने वाले दो पूर्व सैनिकों ने रोका तो उनके साथ मारपीट की गई।
अपर राजीव नगर स्थित नगर निगम की जमीन को कुछ लोग कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां पहले भी विवाद की स्थिति बन चुकी है। विवादित जमीन के पास रिटायर फौजी राजेंद्र प्रसाद और किशोर क्षेत्री का परिवार रहता है। दोनों का आरोप है कि रविवार को चार-पांच लोग जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की तरफ से खोदे गए गड्ढों को पाटकर रास्ता बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर निर्माण करा रहे लोगों ने दोनों पूर्व सैनिकों के साथ मारपीट की। आरोपियों पर डंडों से हमला करने के साथ ही ईंट फेंककर मारने का आरोप है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चाहान ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tagged:
Share This Article