Menu
#Mumbai

फर्जी कॉल सेन्टर का हुआ भंडाफोड़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र आईटी पार्क के पास स्थित सायनोटेक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 अग, 2024
फर्जी कॉल सेन्टर का हुआ भंडाफोड़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र आईटी पार्क के पास स्थित सायनोटेक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकार मसूरी के अंतर्गत दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिसे बीती देर रात राजपुर क्षेत्र अंतर्गत आईटी पार्क में उक्त अवैध कॉल सेंटर ग्लोबल टेक एनर्जी सॉल्यूशन पर दविश दी तो मौके पर एक बड़े हॉल में लगभग 100 केबिन का एक कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था जहां पर अलग-अलग केबिन में बैठे युवक युवतियों द्वारा सिस्टम के माध्यम से कॉल अटेंड की जा रही थी जो स्वयं को अंतरराष्ट्रीय एंटी हैकिंग विभाग का प्रतिनिधि बात कर लोगों से उनके कंप्यूटर सिस्टम से हैकिंग हटाने के नाम पर बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे मौके पर पुलिस द्वारा उक्त कॉल सेंटर को संचालित कर रहे आठ लोगों को हिरासत में लिया गया वहीं पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उनके द्वारा ओके फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है जिसमें वे लोग USA और कनाडा के लोगों को टारगेट करते हैं

Tagged:
Share This Article