Menu
#Mumbai

शादी में जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पांच की मौत, एक महिला घायल।

देवप्रयाग : उत्तराखंड के देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया। यह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अप्र, 2025
शादी में जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पांच की मौत, एक महिला घायल।

देवप्रयाग : उत्तराखंड के देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया।

यह हादसा बदरीनाथ हाईवे पर बगवान के पास हुआ, जो देवप्रयाग से करीब 15 किलोमीटर आगे श्रीनगर की तरफ है। परिवार फरीदाबाद से चमोली जिले के गौचर जा रहा था, जहां एक शादी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होना था। सभी लोग थार वाहन में सवार थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते वाहन नियंत्रण खो बैठा और करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया और अलकनंदा नदी में समा गया।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला। इसमें से पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक महिला अनीता नेगी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. सुनील गुसाई (फरीदाबाद निवासी)

2. मीनू गुसाई (पत्नी सुनील)

3. सुजल (पुत्र सुनील, उम्र 15 वर्ष)

4. निक्कू (पुत्र सुनील, उम्र 12 वर्ष)

5. आदित्य (पुत्र मदन सिंह, उम्र 17 वर्ष)

घायल महिला अनीता नेगी रुड़की की रहने वाली हैं। उनके पति सेना में कार्यरत हैं। अनीता अपने बड़े बेटे आदित्य और बहन के परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उनकी छोटी बेटी फिलहाल रुड़की में ही है।

स्थानीय प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान केंद्रित करती है।

Tagged:
Share This Article