Menu
#मनोरंजन

जोशीमठ क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषी व कर्मकांडी विद्वान श्री मुकुंद राम थपलियाल का स्वर्गवास हो गया है।  थपलियाल 90 वर्ष के थे।

संवाददाता : विनय उनियाल, जोशीमठ तहसील के बिलागढ़ ग्राम में जन्मे थपलियाल ने प्रारंभ में शिक्षक के रूप में कार्य किया बाद में बद्रीनाथ के ब्रह्मकपाल में वृती भी की तदोपरांत वर्ष 1991 में ये महर्षि महेश योगी के सम्पर्क में आकर ज्योतिष के प्रचार प्रसार के लिए हॉलैंड, मेक्सिको, …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 मा, 2024
जोशीमठ क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषी व कर्मकांडी विद्वान श्री मुकुंद राम थपलियाल का स्वर्गवास हो गया है।  थपलियाल 90 वर्ष के थे।

संवाददाता : विनय उनियाल, 

जोशीमठ तहसील के बिलागढ़ ग्राम में जन्मे  थपलियाल ने प्रारंभ में शिक्षक के रूप में कार्य किया बाद में बद्रीनाथ के ब्रह्मकपाल में वृती भी की तदोपरांत वर्ष 1991 में ये  महर्षि महेश योगी के सम्पर्क में आकर ज्योतिष के प्रचार प्रसार के लिए हॉलैंड, मेक्सिको, ब्राजील, पेरू, चिली, रियो डी जनेरियो आदि की अमरीकी देशों की यात्रा की तथा वैदिक ज्योतिष का व्यापक प्रचार प्रसार किया।

वर्ष 2004 में इन्होंने गोपेश्वर में ज्योतिष कार्यालय खोला तथा कई व्यक्तियों को ज्योतिष व कर्मकांड की शिक्षा प्रदान की। उनके निधन से सम्पूर्ण पैनखण्डा क्षेत्र में ज्योतिष व कर्मकांड में निर्वात आ गया है तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Tagged:
Share This Article