Menu
#Mumbai

गन्ना सेंटरों से गन्ना उठान न होने पर आक्रोशित हुए किसान

  किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र करने की करी मांग डोईवाला। शुगर मिल डोईवाला में आये दिन किसान अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। आज अभी कई संगठनों के किसानों ने डोईवाला शुगर मिल में धरना प्रदर्शन कर गन्ने के भुगतान के साथ उनका गन्ना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 फ़र, 2022
गन्ना सेंटरों से गन्ना उठान न होने पर आक्रोशित हुए किसान

 

किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र करने की करी मांग

डोईवाला।

शुगर मिल डोईवाला में आये दिन किसान अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। आज अभी कई संगठनों के किसानों ने डोईवाला शुगर मिल में धरना प्रदर्शन कर गन्ने के भुगतान के साथ उनका गन्ना उठाने की मांग की।
किसानों का आरोप है कि 17 फरवरी से पछवादून के गन्ना सेंटरों से गन्ना उठान नही किया जा रहा है। जिससे सेंटरों पर पड़ा गन्ना वहीं सूख रहा है। जिसका भार किसानों पर ही पड़ता है। जबकि हरिद्वार जिले का गन्ना समय पर मिल में पहुंच रहा है। ओर सेंटरों पर किसान घटतोली का शिकार हो रहे हैं। साथ ही कहा कि उनके गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओर शुगर मिल के अधिशासी अधिकारी मिल में नहीं आते, जिन्हें हटाये जाने की किसानों ने मांग की है। वहीं किसानों ने मांगे माने जाने तक धरने पर डटे रहने की बात कही।

बाईट-1- हरेंद्र वालियान- किसान नेता

*****

बाईट-3- राकेश शर्मा- चीफ इंजीनियर- शुगर मिल डोईवाला

Tagged:
Share This Article