Menu
#ऋषिकेश

देहरादून राज प्लाजा में लगी भीषण आग, हुआ ये बड़ा नुकसान:

राज प्लाजा के तीसरे फ्लोर में लगी आग: राजधानी देहरादून में राज प्लाजा में लगी भीषण आग। ये आग राज प्लाजा के तीसरे फ्लोर पर लगी, जिसके बाद सूचना मिलते ही अग्निशमन और पुलिस की टीम राज प्लाजा पहुंची। आपको बता दें कि ये आग इतनी भीषण थी कि इसे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 मा, 2023
देहरादून राज प्लाजा में लगी भीषण आग, हुआ ये बड़ा नुकसान:

राज प्लाजा के तीसरे फ्लोर में लगी आग:

राजधानी देहरादून में राज प्लाजा में लगी भीषण आग।

ये आग राज प्लाजा के तीसरे फ्लोर पर लगी, जिसके बाद सूचना मिलते ही अग्निशमन और पुलिस की टीम राज प्लाजा पहुंची।

आपको बता दें कि ये आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग की 5 गाड़ियां लगी।

वहीं इन्हें इस आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का वक्त लगा।

इस भीषण आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया लेकिन अभी ये आंकना मुश्किल है कि आखिर कितने का सामान जलकर राख हुआ है।

वहीं पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हालांकि आग लगने के कराणों पर आगे जांच की जाएगी।

इस भयानक आग्नीकांड में गनीमत ये रही कि जिस समय आग लगी उस समय इलाके में न के बराबर लोग थे जिससे किसी की भी जान को कोई नुसान नहीं हुआ।

 

 

Tagged:
Share This Article