Menu
#ऋषिकेश

प्रेमनगर टी स्टेट में पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग

जिलेभर के सभी आउटपोस्ट पर सघन चेकिंग जारी जनपद की सीमाएं सील की गईं। दरू चौक टी स्टेट में बदमाश के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल दाहिने पैर में लगी गोली। मौके पर घायल बदमाश गिरफ्तार, बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा बरामद। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 अक्ट, 2024
प्रेमनगर टी स्टेट में पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग

जिलेभर के सभी आउटपोस्ट पर सघन चेकिंग जारी जनपद की सीमाएं सील की गईं।

दरू चौक टी स्टेट में बदमाश के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल दाहिने पैर में लगी गोली।

मौके पर घायल बदमाश गिरफ्तार, बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा बरामद।

घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसको उच्च उपचार के लिए दून चिकित्सालय रेफर किया गया।

एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण पुलिस टीम से ली जानकारी।

एसएसपी पहुंचे प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर,घायल बदमाश के बारे में पुलिस टीम से ली जानकारी।

पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली बदमाश अनुभव त्रिपाठी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो एक अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का सदस्य हैं व पूर्व में भी लखनऊ में वाहन चोरी में जेल गया है अन्य जानकारी ली जा रही है।

पूछताछ में जानकारी मिली कि गिरोह के अन्य लोग भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आने वाले थे।

Share This Article