Menu
#News

Flood: दोस्तों के कंधों पर दूल्हे राजा.. ऐसे पार की बाढ़ की बाधा; कहा- यादगार रहेगी यह शादी

बदायूं जिले में बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बरकरार है। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अकट गांव में परेशानी बढ़ गईं हैं। पानी में चलकर लोग बरात में तो शामिल हो गए..। लेकिन वापस घर नहीं लौट सके। दूल्हे को दोस्तों ने कंधों पर बैठाकर बाढ़ का पानी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 जुल, 2024
Flood: दोस्तों के कंधों पर दूल्हे राजा.. ऐसे पार की बाढ़ की बाधा; कहा- यादगार रहेगी यह शादी

बदायूं जिले में बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बरकरार है। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अकट गांव में परेशानी बढ़ गईं हैं। पानी में चलकर लोग बरात में तो शामिल हो गए..। लेकिन वापस घर नहीं लौट सके। दूल्हे को दोस्तों ने कंधों पर बैठाकर बाढ़ का पानी पार कराया।

दरअसल, बाढ़ की वजह से दातागंज में जनजीवन प्रभावित हो चुका है। ऐसे में पहले से प्रस्तावित शादियों में भी काफी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। गांव अकट निवासी रोशन लाल कश्यप के बेटे अवधेश की बृहस्पतिवार को सहसवान के हरदत्तपुर बरात जानी थी। सुबह से ही परिवार के लोग दूल्हे को सात किलोमीटर पानी से लेकर जाने के इंतजाम में जुटे

जैसे- तैसे 18 युवाओं ने ट्यूब की नाव तैयार की। इसके बाद उन्होंने अवधेश को उसमें बिठाकर बाढ़ के पानी से पार लगाया। उसके बाद वाहन द्वारा बरात रवाना हो सकी। बरात को महिलाओं ने पानी में घुसकर विदा किया। वहीं, गांव अकट निवासी दूल्हा बने अवधेश ने बताया कि शादी पहले से तय थी। अचानक बाढ़ आने से गांव पानी से घिर गया। दोस्तों ने मेहनत कर पानी में ट्यूब की नाव डालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। यह शादी यादगार रहेगी।

गांव के 20 लोग ही बरात में हो सके शामिल 

बाढ़ का पानी बढ़ जाने से शादी में लोग शामिल नहीं हो सके। गांव से परिवार के ही 20 लोग बरात में शामिल हुए। बरात में शामिल हुए राजू ने बताया कि पहली ऐसी बरात में आए हैं। जिसके लिए सात किलोमीटर पानी में चलना पड़ा है।

 

ये गांव बाढ़ के पानी से घिरे

नगरिया खनू, विहारीपुर, नवादा, रैपुरा, अकट, कटकौरा, रुकुमपुर, बारीखेड़ा, दियोरनिया, हर्रामपुर, लालपुर खादर, मौजमपुर, शेरपुर, कुढ़रा मझरा, ऊघौं नगला, पूरन भेड़ा, जलेबी नगला और नगला डाल सिंह।

 

दूल्हा-दुल्हन ने ननिहाल में ही ली शरण

गांव अकट निवासी राजपाल के बेटे अनिल की बुधवार को बरात नूरपुर गई थी। रात में रामगंगा उफना गई। गांव तक पहुंचने का एक मात्र रास्ता भी बाढ़ की चपेट में आ गया। चार से पांच फुट पानी सड़क पर है। इसकी वजह से सड़क के कुछ हिस्से कट गए हैं। जलभराव के बीच वाहन ले जाना खतरे से खाली नहीं है। इसी को देखते हुए दूल्हा-दुल्हन को ननिहाल में ही रोक दिया गया है।

Tagged:
Share This Article