Menu
#News

उत्तरी अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, 50 से अधिक लोगों की मौत

  अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 50 लोगों की मौत, कई लापता   अफगानिस्तान में आई भारी बारिश और बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाढ़ की वजह से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 मई, 2024
उत्तरी अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, 50 से अधिक लोगों की मौत

 

अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 50 लोगों की मौत, कई लापता

 

अफगानिस्तान में आई भारी बारिश और बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाढ़ की वजह से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता है।

 

काबुल: अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। तालिबान के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है। बघलान में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के प्रांतीय निदेशक इदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बाढ़ से घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग लापता हैं इससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

बाढ़ का असर काबुल पर भी पड़ा है’

प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला जानान सैक ने कहा कि बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया कि बचाव टीम भोजन और अन्य सहायता भी पहुंचा रही हैं। सैक ने कहा कि अधिकारियों का पूरा ध्यान बचाव अभियान पर है और वह हताहतों की संख्या तथा बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में आने वाले समय में सटीक जानकारी दे पाएंगे। पिछले महीने भी देश में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी तथा लगभग 2000 घर, 3 मस्जिदें और 4स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे। सैक ने बताया कि हजारों लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है।

Tagged:
Share This Article