Menu
#Mumbai

कोहरे का कहर: लखनऊ, मुंबई और दिल्ली की उड़ानें डायवर्ट

देहरादून: जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर सोमवार को घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर साफ तौर पर देखने को मिला। कम दृश्यता के चलते सुबह की छह उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जबकि शाम के समय लखनऊ, मुंबई और दिल्ली से आने वाली उड़ानों को डायवर्ट करना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 दिस्, 2025
कोहरे का कहर: लखनऊ, मुंबई और दिल्ली की उड़ानें डायवर्ट

देहरादून: जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर सोमवार को घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर साफ तौर पर देखने को मिला। कम दृश्यता के चलते सुबह की छह उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जबकि शाम के समय लखनऊ, मुंबई और दिल्ली से आने वाली उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

एयरपोर्ट के आसपास छाए घने कोहरे के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार सुबह दृश्यता बेहद कम होने से कई उड़ानों की लैंडिंग प्रभावित हुई।

अहमदाबाद से सुबह 7:55 बजे पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से दोपहर 1:25 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर उतरी। वहीं, जयपुर से सुबह 9:45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 12:44 बजे पहुंची। इसके अलावा हैदराबाद से सुबह 11:10 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पहुंच सकी।

शाम के समय भी कोहरे की स्थिति में सुधार न होने के चलते लखनऊ, मुंबई और दिल्ली से आने वाली उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और दृश्यता में सुधार होने के बाद ही उड़ानों का संचालन सामान्य किया जाएगा।

Tagged:
Share This Article