Menu
#Mumbai

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार: गुंजन हत्याकांड में सिर्फ 4 दिन में चार्जशीट दाखिल; पत्नी ने पहले ही दे दी थी आरोपी के खूनी इरादों की खबर

देहरादून (5 फरवरी 2026): राजधानी देहरादून को दहला देने वाले गुंजन हत्याकांड में दून पुलिस ने तत्परता की एक नई मिसाल पेश की है। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब पुलिस किसी हत्या के मामले में घटना के मात्र चार दिन के भीतर चार्जशीट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 फ़र, 2026
उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार: गुंजन हत्याकांड में सिर्फ 4 दिन में चार्जशीट दाखिल; पत्नी ने पहले ही दे दी थी आरोपी के खूनी इरादों की खबर

देहरादून (5 फरवरी 2026): राजधानी देहरादून को दहला देने वाले गुंजन हत्याकांड में दून पुलिस ने तत्परता की एक नई मिसाल पेश की है। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब पुलिस किसी हत्या के मामले में घटना के मात्र चार दिन के भीतर चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर रही है. एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने रिकॉर्ड समय में जांच पूरी कर ली है और आज शाम तक न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी जाएगी.

SIT ने दिन-रात एक कर जुटाए सबूत 2 फरवरी को मच्छी बाजार में हुई हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया था. जांच के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसमें सीओ सिटी, एसओजी प्रभारी और फील्ड यूनिट शामिल थी. टीम ने दिन-रात काम करते हुए सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस डेटा, चश्मदीदों के बयान और तकनीकी सबूत इकट्ठा किए. 4 फरवरी को चार्जशीट को अंतिम रूप दिया गया.

मामले के मुताबिक, 2 फरवरी को देहरादून के मच्छी बाजार में हुई गुंजन की हत्या के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया. 3 फरवरी को आकाश को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले की जांच के लिए देहरादून एसएसपी ने एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. जिसमें एसआईटी में नामित अधिकारी सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी एसओजी और प्रभारी फील्ड यूनिट को शामिल किया गया.

आरोपी की पत्नी ने चेताया था: ‘वो हथियार लेकर घूम रहा है’ जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी। आरोपी आकाश घटना से दो दिन पहले से ही धारदार हथियार लेकर घूम रहा था,गुंजन के भाई अंश ने बताया कि आरोपी आकाश की पत्नी ने खुद उन्हें फोन करके आगाह किया था कि आकाश हथियार लेकर घूम रहा है और उसके इरादे ठीक नहीं हैं. पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, आकाश ने गुंजन पर शादी का दबाव बनाया था और फिल्मी स्टाइल में धमकी दी थी कि अगर उसने शादी नहीं की, तो वह उसे जान से मार देगा.

 

Tagged:
Share This Article