Menu
#Mumbai

आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों की शहादत पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने ने जताया गहरा दुःख।

  देहरादून उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अशोक वर्मा ने वीर भूमि की गौरवमयी परंपरा का निर्वहन करने वाले शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।साथ ही उम्मीद जताई है कि इस कायराना हमले का बदला शीघ्र ही सुरक्षा बल उनसे अवश्य लेंगे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 जुल, 2024
आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों की शहादत पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने ने जताया गहरा दुःख।

 

देहरादून 

उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अशोक वर्मा ने वीर भूमि की गौरवमयी परंपरा का निर्वहन करने वाले शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।साथ ही उम्मीद जताई है कि इस कायराना हमले का बदला शीघ्र ही सुरक्षा बल उनसे अवश्य लेंगे ।

वर्मा ने अपने शोक संदेश में जम्मू कश्मीर के कठुवा में सेना के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किए प्राणघाती हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों के शहीद होने को अतुलनीय क्षति बताया । इसका कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने देश रक्षा में जवानों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्ति है । उन्होंने ईश्वर से पीड़ित परिजनों को इस असीम पीड़ा सहने के लिए सामर्थ्य प्रदान करने की कामना की है। इन जवानों ने मातृभूमि के लिए शहादत देने की गौरवमय को आगे बढ़ाया है, जिसके लिए प्रत्येक देवभूमि वासी आजीवन ऋणी रहेगा । उन्होंने इस आतंकवादी हमले में घायल अन्य पांच जवानों के भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है । वर्मा ने भारतीय सेवा के शौर्य पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस कायराना हमले के कसूरवारों को शीघ्र ही सुरक्षा बल उनके अंजाम तक पहुंचाएगी । पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्यवाही निर्णायक दौर में जारी है ।हमें पूर्ण विश्वास है कि इस घटना में शामिल सभी आतंकवादियों और उनके मददगारों का मिट्टी में मिलना तय है ।

Tagged:
Share This Article