Menu
#Mumbai

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री निवर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत।

उत्तराखंड   श्री केदारनाथ धाम: 31 मई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं निवर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत आज प्रात: श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। हैलीपैड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। हैलीपेड से पूर्व मुख्यमंत्री सीधे श्री केदारनाथ मंदिर दर्शन को आये सपरिवार मंदिर गर्भ गृह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 31 मई, 2024
श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री निवर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत।

उत्तराखंड

 

श्री केदारनाथ धाम: 31 मई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं निवर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत आज प्रात: श्री केदारनाथ धाम पहुंचे।

हैलीपैड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। हैलीपेड से पूर्व मुख्यमंत्री सीधे श्री केदारनाथ मंदिर दर्शन को आये सपरिवार मंदिर गर्भ गृह में पूजा अर्चना की।

मंदिर में दर्शन के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया

इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रदीप सेमवाल,संजय तिवारी, ललित त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे। आज ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री बदरीनाथ धाम को रवाना हुए कल 1 जून को वह श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन हेतु आयेंगे।

 

Tagged:
Share This Article