Menu
#Destinations

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हारे चुनाव

देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने करारी शिकस्त दी है। वह लालकुआं विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े थे। वह करीब 14000 मतों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 मा, 2022
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हारे चुनाव

देहरादून।

उत्तराखंड से इस वक्त बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने करारी शिकस्त दी है। वह लालकुआं विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े थे। वह करीब 14000 मतों से चुनाव हार गए हैं।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस को भी करारा झटका लगा है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं।

बताते चलें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हरीश रावत 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े और दोनों में जनता ने उन्हें बुरी तरह नकार दिया था।

Tagged:
Share This Article