Menu
#Mumbai

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दी तहरीर

देहरादून: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा द्वारा एआई तकनीक से तैयार वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की साजिश रची गई है। पूर्व …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 दिस्, 2025
पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दी तहरीर

देहरादून: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा द्वारा एआई तकनीक से तैयार वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की साजिश रची गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से उनका एआई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया है, वह पूरी तरह से सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से प्रसारित किया गया, जिसे बाद में कई भाजपा नेताओं द्वारा साझा भी किया गया।

हरीश रावत ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून व्यवस्था के भी खिलाफ हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व सीएम ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे भाजपा कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।

इस दौरान नेहरू कॉलोनी थाने में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और अब पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Tagged:
Share This Article