Menu
#मनोरंजन

पूर्व DGP अशोक अग्रवाल राई खेल विवि के कुलपति नियुक्त

  पूर्व DGP अशोक कुमार को इस सरकार ने सौपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूर्व DGP अशोक अग्रवाल राई खेल विवि के कुलपति देहरादून : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गांव कुराना निवासी एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 फ़र, 2024
पूर्व DGP अशोक अग्रवाल राई खेल विवि के कुलपति नियुक्त

 

पूर्व DGP अशोक कुमार को इस सरकार ने सौपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

पूर्व DGP अशोक अग्रवाल राई खेल विवि के कुलपति

देहरादून : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गांव कुराना निवासी एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है।

अशोक अग्रवाल ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन रह चुके हैं। अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग ने भी बैडमिंटन में 16 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं। वह भी लगातार खेलती रही है। पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक अग्रवाल का पूरा परिवार खेल में रुचि रखता हैं। अशोक अग्रवाल की पत्नी अलकनंदा अग्रवाल भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है।

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अशोक अग्रवाल का पुलिस सेवा में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को उन्होंने मजबूती के साथ संभाला और स्थिरता प्रदान की। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी रुचि रही है। साइबर क्राइम पर भी उन्हे विशेषज्ञता हासिल है

Tagged:
Share This Article