Menu
#Mumbai

हरिद्वार जेल से रिहा हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, कानून की उड़ी धज्जियां

हरिद्वार जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत मिलने के बाद आधिकारिक रूप से रिहा कर दिया गया। जेल में रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण 15 फरवरी को उन्हें हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी था। जमानत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 मा, 2025
हरिद्वार जेल से रिहा हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, कानून की उड़ी धज्जियां

हरिद्वार जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत मिलने के बाद आधिकारिक रूप से रिहा कर दिया गया। जेल में रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण 15 फरवरी को उन्हें हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी था।

जमानत मिलने के बाद, उनके अधिवक्ताओं द्वारा जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक रूप से जेल से रिहा कर दिया गया

समर्थकों के बीच उनकी रिहाई को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया

राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा है कि चैंपियन की अगली रणनीति क्या होगी और क्या वे फिर से सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे।

Tagged:
Share This Article