Menu
#News

उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सीएम धामी के फैसले को गलत बताया:

देहरादून में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया। पूर्व सीएम ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का ये फैसला पूरी तरह गलत था। उन्होंने कहा कि राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री व जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं घटना के लिए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 फ़र, 2023
उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सीएम धामी के फैसले को गलत बताया:

देहरादून में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया।

पूर्व सीएम ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का ये फैसला पूरी तरह गलत था।

उन्होंने कहा कि राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री व जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं घटना के लिए युवाओं से माफी मांगता हूं।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले कि युवाओं पर बल प्रयोग से बचना चाहिए था।

अगर युवाओं से थोड़ी गलती हुई है तो उसे अनदेखा किया जा सकता था।

नकल विरोधी कानून में संशोधन की जरूरत है तो उसे करना चाहिए।

शुक्रवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत श्रीनगर में थे।

उन्होंने राज्य में सीएम बदले जाने की चर्चाओं को पूरी तरह अफवाह करार दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए स्थिर सरकार का होना जरूरी है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 मोदी अगेन एंड अगेन के नारे के साथ लड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री के प्रयासों और कार्यकुशलता से विश्व में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। देश आत्मनिर्भर बना है।

उन्होंने आम बजट को देश को आत्मनिर्भर और विश्व में भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि बजट में गरीब महिलाओं और कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

रावत  ने कहा कि इस बार का बजट बहुत ही संतुलित और ऐतिहासिक है, जिसकी आलोचना नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व और उनकी दृढ़संकल्पशक्ति के कारण बीते नौ सालों में भारत रक्षा क्षेत्र में भी निर्यात करने वाले देशों की श्रेणी में आ गया है।

Tagged:
Share This Article