Menu
#Mumbai

सड़क हादसे में चार की मौत  

विकासनगर। देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक सवार घायल हो गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जौनसार क्षेत्र के क्वानू-साहिया मार्ग पर हाजा-दसौ के बीच एक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अप्र, 2022
विकासनगर।  देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक सवार घायल हो गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।
जौनसार क्षेत्र के क्वानू-साहिया मार्ग पर हाजा-दसौ के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है।
चार सौ मीटर नीचे खाई में गिरी कार
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दसौ गांव निवासी कार सवार लोग मोइला टाप के बुग्याल में लगे बिस्सू मेला देख कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात में घर लौटते वक्त दसौ गांव से पहले कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
हादसे में कार सवार दसौ निवासी प्रीतम पुत्र सूरत सिंह व बरदावर सिंह पुत्र जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल संजय पुत्र महावीर और रणबीर पुत्र श्याम सिंह निवासी दसौ ने उपचार को हायर सेंटर विकासनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कार हादसे में गंभीर घायल जय सिंह का विकासनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना से उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल के निर्देशन में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायल एवं मृतकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। घटना से क्षेत्र में मातम छा गया।
Tagged:
Share This Article