Menu
#News

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को करेंगे सम्मानित

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने बताया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 17 सितंबर 2021 से 7 अक्टूबर 2021 तक सेवा समर्पण अभियान जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसमें 6 और 7 अक्टूबर को युवा मोर्चा के द्वारा सभी जिलों में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अक्ट, 2021

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने बताया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 17 सितंबर 2021 से 7 अक्टूबर 2021 तक सेवा समर्पण अभियान जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसमें 6 और 7 अक्टूबर को युवा मोर्चा के द्वारा सभी जिलों में ऐसे स्थान जहां स्वतंत्रता के आंदोलन हुए हो या स्वतंत्रता संग्राम की कोई घटना हुई हो उन स्थान पर विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसमें स्वच्छता अभियान, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को स्मरण करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उन्हें एवम् उनके परिजनों को सभी मंडल में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

Tagged:
Share This Article