Menu
#Destinations

महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे गणेश जोशी, की विशेष पूजा-अर्चना

देहरादून: 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार सहित देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। इस अवसर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 फ़र, 2026
महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे गणेश जोशी, की विशेष पूजा-अर्चना

देहरादून: 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार सहित देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि यह दिन भगवान शिव की आराधना के साथ आत्मचिंतन और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मंत्री ने जाखन क्षेत्र में आयोजित महाशिवरात्रि भंडारे कार्यक्रम में भी सहभागिता की और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर महंत कृष्णा गिरि महाराज, महंत दिगंबर गिरि महाराज, निर्मला जोशी, पार्षद कमली भट्ट, भावना चौधरी, सिकंदर, संजय नौटियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article