Menu
#चम्पावत

देहरादून न्यूज़ :- गैंगस्टर यशपाल तोमर की 153 करोड़ 30 लाख की संपत्ति कुर्क

देहरादून न्यूज़ – उत्तराखंड एसटीएफ ने राज्य बनने के बाद एसटीएफ अधिनियम 1986 के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है जिसमें उत्तराखंड , दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,राजस्थान समेत कई राज्यों में धोखाधड़ी करने, पुलिस पर हमला करने, ब्लैक मेलिंग, अवैध हथियार रखने सहित कई मुकदमों के आरोपी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 अप्र, 2022
देहरादून न्यूज़ :- गैंगस्टर यशपाल तोमर की 153 करोड़ 30 लाख की संपत्ति कुर्क

देहरादून न्यूज़ – उत्तराखंड एसटीएफ ने राज्य बनने के बाद एसटीएफ अधिनियम 1986 के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है जिसमें उत्तराखंड , दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,राजस्थान समेत कई राज्यों में धोखाधड़ी करने, पुलिस पर हमला करने, ब्लैक मेलिंग, अवैध हथियार रखने सहित कई मुकदमों के आरोपी यशपाल तोमर (gangster yashapal tomar ) की 153 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई है।

जनवरी 2022 के अंत में लोगों की जमीनें हड़पने और उन पर दबाव बनाने के लिए महिलाओं के माध्यम से झूठे मुकदमे लिखवाने वाले गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई को अंजाम दिया था। गिरोह के मास्टरमाइंड यशपाल तोमर (gangster yashapal tomar) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने यशपाल के साथ शामिल तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

इनमें धीरज कुमार निवासी पीलीबंगा, हनुमानगढ़ राजस्थान, गिरधारी चावला निवासी निर्माण विहार दिल्ली और गिरधारी का बेटा सचिन निवासी दिल्ली शामिल हैं।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी कि प्रदेश और उत्तराखंड विरोध और सामाजिक विरोधी गतिविधि अधिनियम 1986 का प्रयोग करते हुए कोर्ट के आदेश के मुताबिक एसटीएफ नर गैंगस्टर यशपाल तोमर (gangster yashapal tomar ) की चल अचल संपत्ति को जब्त किया है।

उसकी संपत्ति में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। इस मामले में कुख्यात गैंगस्टर यशपाल तोमर की अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए हरिद्वार मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए।

Tagged:
Share This Article