Menu
#News

संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी से फिर आगे गौतम अदाणी, हुरुन की लिस्ट में पहली बार शाहरुख खान भी

हुरुन इंडिया: 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी (62) मुकेश अंबानी से आगे निकलते हुए 2024 हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया। हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में के अनुसार पिछले साल भारत में हर 5 दिन में एक नया अरबपति बना। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 अग, 2024
संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी से फिर आगे गौतम अदाणी, हुरुन की लिस्ट में पहली बार शाहरुख खान भी

हुरुन इंडिया: 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी (62) मुकेश अंबानी से आगे निकलते हुए 2024 हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया। हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में के अनुसार पिछले साल भारत में हर 5 दिन में एक नया अरबपति बना। रिपोर्ट में संपत्ति की गणना 31 जुलाई 2024 तक की है

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, “भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है! चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट देखी गई, जबकि भारत में इसमें 29% की वृद्धि हुई और अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड 334 तक पहुंच गई।”

मुकेश अंबानी 10.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर

2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर और परिवार इस साल 314,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया के वैक्सीन निर्माता साइरस एस पूनावाला और परिवार सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी का नंबर है।पिछले पांच सालों में, छह लोग लगातार भारत के शीर्ष 10 में बने हुए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर गौतम अदाणी परिवार है। इसके बाद मुकेश अंबानी परिवार, शिव नादर, साइरस एस पूनावाला और परिवार, गोपीचंद हिंदुजा और परिवार, और राधाकिशन दमानी और परिवार हैं।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या 334 हो गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल 75 अरबपतियों का इजाफा हुआ है। हुरुन इंडिया के चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद के अनुसार संपत्ति बनाने के ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक मिलना जारी है।

भारत में सबसे युवा अरबपति जेप्टो के कैवल्य वोहरा

2024 हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में सबसे युवा 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा हैं, जो 5 अरब डॉलर के क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो का संचालन करते हैं। उनके सह-संस्थापक 22 वर्षीय आदित पालिचा सूची में दूसरे सबसे युवा हैं।

शाहरुख खान का नाम भी पहली बार सूची में शामिल

पहली बार, भारतीय फिल्म स्टार शाहरुख खान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल हैं। इसका मुख्य कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में उनकी हिस्सेदारी का बढ़ता मूल्य है। सूची के अनुसार उनका नेटवर्थ करीब 7,300 करोड़ रुपये है। मनोरंजन उद्योग से हुरुन इंडिया रिच लिस्टर्स में सिर्फ एक साल में 40,500 करोड़ रुपये जुड़े हैं। इस क्षेत्र से सात लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

Tagged:
Share This Article