Menu
#News

जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था का दबदबा, 18 में से 17 मुक्केबाज़ों ने जीते पदक

देहरादून। देहरादून जनपद में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संस्था के 18 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 17 मुक्केबाज़ पदक जीतने में सफल रहे। खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक अपने नाम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जुल, 2026
जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था का दबदबा, 18 में से 17 मुक्केबाज़ों ने जीते पदक

देहरादून। देहरादून जनपद में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संस्था के 18 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 17 मुक्केबाज़ पदक जीतने में सफल रहे। खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

 

संस्था के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में स्पर्श, संस्कार छेत्री, निकित, रेंशा, कोटिलय, श्रेयान, निमेश, देवार्या और आरव शामिल रहे। वहीं, शिवांश, दीप, योगेश, अद्रिका और रुद्रवीर ने रजत पदक जीते। दिव्यांतर, वंश थापा और रुद्र ने कांस्य पदक हासिल कर संस्था का गौरव बढ़ाया।

 

प्रतियोगिता के बाद भारतीय टीम के कोच एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ खीमानंद बेलवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

 

गौतम बॉक्सिंग संस्था के प्रशिक्षक नरेश गुरुंग, कपिलदेव बिष्ट और अनिल भंडारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर देहरादून और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

Tagged:
Share This Article