Menu
#News

Ghaziabad News: गाजियाबाद की एक फैक्ट्री गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Ghaziabad News: गाजियाबाद के डासना में औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा फैक्ट्री के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई. हालांकि, अच्छी बात ये रही की घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 जून, 2022
Ghaziabad News: गाजियाबाद की एक फैक्ट्री गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Ghaziabad News: गाजियाबाद के डासना में औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा फैक्ट्री के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई. हालांकि, अच्छी बात ये रही की घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

सुबह 4 बजे फैक्ट्री में लगी थी आग

इस घटना को लेकर गाजियाबाद के सीएफओ (CFO) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि, सुबह 4 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने सूचना मिली जो फैक्ट्री के साथ गोदाम में भी फैल चुकी थी. गाजियाबाद और हापुड़ की दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, बची हुई आग को बुझाने का काम चल रहा है. कोई भी हानी नहीं हुई है.

Tagged:
Share This Article