Menu
#Mumbai

युवती ने की आत्महत्या

युवती ने की आत्महत्या देहरादून। एक युवती ने अपने घर के कमरे में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना रॉयपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार देहरादून में एक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अप्र, 2022
युवती ने की आत्महत्या

युवती ने की आत्महत्या
देहरादून। एक युवती ने अपने घर के कमरे में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना रॉयपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार देहरादून में एक लड़की ने फांसी लगा दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की एक कमरा जो कि अंदर से बंद था उसका दरवाजा तुड़वाया गया ।
अंदर देखने पर एक युवती उम्र करीब 23 वर्ष जिसका नाम वंदना उर्फ रीना पुत्री राय सिंह राणा निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून है द्वारा पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मोके पर 108 आई है। चिकित्सक द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है।

मृतका वंदना उर्फ रीना द्वारा अपनी माता जी से अपने लिए साईकल मांगी थी कि मेरे लिये साईकल ले लो माता जी श्रीमती मीना राणा द्वारा मना करने पर वंदना उर्फ रीना द्वारा आवेश में आकर अपना 21:30 बजे कमरा बंद कर दिया और कमरे में जाकर फांसी लगा दी। सुबह देखने पर ज्ञात होने पर पुलिस सूचित किया गया।

Tagged:
Share This Article