Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में सोने की प्लेट्स विवाद, सोने की प्लेटों की जांच कराने की मांग:

तीर्थ पुरोहितों ने गर्भ गृह की दीवारों पर लगाई गई सोने की प्लेट्स की जांच कराने की मांग की है। दरअसल, विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक नया फुटेज वायरल हो रहा है। फुटेज में मंदिर के गर्भ गृह के भीतर की दीवारों की पर स्थित सोने की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 जून, 2023
उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में सोने की प्लेट्स विवाद, सोने की प्लेटों की जांच कराने की मांग:

तीर्थ पुरोहितों ने गर्भ गृह की दीवारों पर लगाई गई सोने की प्लेट्स की जांच कराने की मांग की है। दरअसल, विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक नया फुटेज वायरल हो रहा है।

फुटेज में मंदिर के गर्भ गृह के भीतर की दीवारों की पर स्थित सोने की प्लेटों पर सोने की पॉलिस की जा रही है।

सोने की प्लेटों पर की जा रही पॉलिश को बीते दिनों शुरू हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि वायरल हो रहे फुटेज  पर बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगी सोने की प्लेट्स को लेकर शुरू हुआ विवाद गर्माता जा रहा है।

कुछ दिन पूर्व केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने इस पर सवाल खड़े करते हुये कहा था कि यह सोना, पीतल में तब्दील हो गया है।

इसकी जांच की जानी चाहिये। वहीं, अब मंदिर के भीतर के कुछ नये फुटेज  जारी किये गये हैं।

फुटेज में  केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर लगी सोने की प्लेट्स पर पॉलिस दिखाई दे रही है।

इस पॉलिस को मंदिर की दीवारों पर किया जा रहा है। अब केदारनाथ के लगभग सभी तीर्थ पुरोहित मंदिर के भीतर लगे सोने की प्लेट्स के विरोध में आ गये हैं।

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा आज सुबह जब पुरोहित पूजा पाठ करने के लिये मंदिर के भीतर गये, तो वहां सोने की पॉलिस की जा रही थी।

जब सोने की प्लेटें लगी हैं, तो सोने की पॉलिस करने की कोई जरूरत नहीं थी।

उन्होंने कहा केदारनाथ मंदिर के भीतर गर्भगृह की दीवारों पर केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है।

यह कार्य चोरी से किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग और तीर्थ पुरोहितों को बताये बगैर ही यहां कार्य हो रहे हैं। इसकी अब जांच जरूरी हो गई है।

Tagged:
Share This Article