Menu
#अंतराष्ट्रीय

गोल्डन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी

गोल्डन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तत्काल एक्शन में आकर निर्देशों के बाद उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आम जनता को बड़ी राहत भरी खबर दी है और बताया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 मई, 2025
गोल्डन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी

गोल्डन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तत्काल एक्शन में आकर निर्देशों के बाद उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आम जनता को बड़ी राहत भरी खबर दी है और बताया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में पूरी तरह से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी।

गोल्डन कार्ड से इलाज जारी – मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि जॉलीग्रांट हॉस्पिटल, श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में गोल्डन कार्ड से इलाज की सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी और इन अस्पतालों में आने वाले पात्र मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य यही है कि राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर और उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है और राज्य सरकार इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि भविष्य में भी गोल्डन कार्ड से मिलने वाली सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा ताकि राज्य के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपने हर नागरिक को ससमय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य और सर्वोच्च दायित्व है। हमारी सरकार निर्धन और जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निशुल्क उपचार की सुविधा आसानी से पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

Share This Article