Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, फ्री मिलेगा ये अनाज:

उत्तराखंड सरकार 23 लाख परिवारों को फ्री राशन के अलावा चीनी और नमक कम कीमतों पर देने की योजना पर काम कर रही है। इसके साथ ही अन्य सामान भी आपको काफी कम कीमत पर मिल सकता है। उत्तराखंड के खाद्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि विभाग …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 मई, 2023
उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, फ्री मिलेगा ये अनाज:

उत्तराखंड सरकार 23 लाख परिवारों को फ्री राशन के अलावा चीनी और नमक कम कीमतों पर देने की योजना पर काम कर रही है।

इसके साथ ही अन्य सामान भी आपको काफी कम कीमत पर मिल सकता है।

उत्तराखंड के खाद्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि विभाग ने इस योजना के लिए बजट प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।

इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

इस योजना को लागू करने के बाद में राज्य पर करीब 65 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

खाद्य मंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्र सरकार ने साल 2023 में देश भर के परिवारों को फ्री राशन देने का फैसला किया है।

इस पूरे साल लाभार्थियों को फ्री राशन का फायदा मिलेगा।

राज्य सरकार ने बताया है कि वह चाहते हैं कि गेहूं और चावल के साथ ही चीनी और नमक जैसे जरूरी सामान भी हर रसोई में उपलब्ध हो।

अब उत्‍तराखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों की जरूरत को ध्‍यान में रखकर एक और अहम बदलाव क‍िया है।

सरकार की तरफ से क‍िये जा रहे इस बदलाव से सफेद और गुलाबी राशन कार्डधारकों को फायदा होगा।

राज्‍य सरकार की तरफ से कार्ड धारकों को एक क‍िलो मडुवा (रागी) मुफ्त देने का आदेश द‍िया गया है।

राशन कार्ड धारको के लिए खुशखबरी, अब गेंहू-चावल के साथ फ्री मिलेगा ये अनाज:

राशन कार्ड धारको सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों की जरूरत को ध्‍यान में रखकर एक और अहम बदलाव क‍िया है।

जिसके तहत अब सफेद और गुलाबी राशन कार्डधारकों को गेंहू चावल के साथ ही अब मडुवा भी मुफ्त मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य सरकार की तरफ से कार्ड धारकों को एक क‍िलो मडुवा (रागी) मुफ्त देने का आदेश द‍िया गया है।

बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सस्ते गल्ले की दुकानों में मंडुवा देने की योजना बनाई गई है।

योजना के तहत सफेद और गुलाबी कार्ड धारकों को प्रत्येक माह 1 किलो मुफ्त में मंडुवा अनाज दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस योजना की शुरुआत इस माह से हो रही है।

मई माह से ही राशन कार्ड धारकों को मंडुवा दिया जाएगा।

इसका आवंटन किया जा चुका है।

योजना की शुरुआत पहले चरण में नैनीताल और उधम सिंह नगर में की जानी है।

एक राशन कार्ड पर एक किलो मडुवा द‍िया जाएगा।

इसे देने के बदले चावल की मात्रा एक क‍िलो कम कर दी जाएगी।

Tagged:
Share This Article