Menu
#News

रुड़की में सरकारी डॉक्टर सीटी स्कैन फर्जीवाड़े में गिरफ्तार पैसे लेकर बनाते थे फर्जी सिटी स्कैन रिपोर्ट:

सीएमएस की ओर से 3 साल पहले इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी वर्तमान में खानपुर में तैनात था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने जून 2020 में गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अप्र, 2023
रुड़की में सरकारी डॉक्टर सीटी स्कैन फर्जीवाड़े में गिरफ्तार पैसे लेकर बनाते थे फर्जी सिटी स्कैन रिपोर्ट:

सीएमएस की ओर से 3 साल पहले इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

आरोपी वर्तमान में खानपुर में तैनात था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।

सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने जून 2020 में गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया था कि सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की रिपोर्ट को लेकर वाइटल रेडियोलॉजी सर्विसेज नोएडा से करार है ।

संबंधित एजेंसी ही रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराती है।

अस्पताल का कोई रेडियोलॉजिस्ट रिपोर्ट तैयार नहीं करता है।

उनकी जानकारी में आया कि कुछ अज्ञात लोग एजेंसी से मिलने वाली रिपोर्ट में गड़बड़ कर इसका मेडिकोलीगल में इस्तेमाल कर रहे हैं ।

जिसके पश्चात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी ।

वही जांच में सामने आया कि आरोपी डॉ वीरेंद्र नौटियाल ने सिविल अस्पताल में अपनी तैनाती के दौरान 2019 और 2020 में पैसे लेकर फर्जी सीटी स्कैन और एक ही व्यक्ति के तीन-तीन मेडिकल बनाए आरोपी वर्तमान में बतौर चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर मैं तैनात था।

वहीं पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है

Tagged:
Share This Article