Menu
#Mumbai

जन-जन की सरकार आपके द्वार: सभावाला न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

देहरादून, 23 दिसंबर 2025: प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकासनगर ब्लॉक की न्याय पंचायत सभावाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने की। शिविर में ग्रामीणों को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 दिस्, 2025
जन-जन की सरकार आपके द्वार: सभावाला न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

देहरादून, 23 दिसंबर 2025: प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकासनगर ब्लॉक की न्याय पंचायत सभावाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने की।

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जन समस्याओं की सुनवाई कर उनका समाधान मौके पर ही किया गया। शिविर में मा. विधायक सहदेव पुंडीर, ज्येष्ठ उप प्रमुख गुलफाम अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बहुउद्देशीय शिविर में कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 72 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष विभागीय समस्याओं के संबंध में एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विकासनगर क्षेत्र में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सिंचाई, लघु सिंचाई एवं नलकूप से संबंधित समस्याएं सामने आईं। ग्राम माजरी निवासी प्रकाश, शमशेर एवं बिल्लो देवी द्वारा निजी भूमि पर अवैध निर्माण तथा विरोध करने पर मारपीट व अभद्र भाषा प्रयोग की शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार को भूमि अभिलेखों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में सभी फरियादियों की समस्याएं क्रमवार सुनी गईं।

शिविर के दौरान 515 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 245 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें एलोपैथिक में 105, होम्योपैथिक में 90 एवं आयुर्वेदिक में 50 लोगों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

विभागवार लाभान्वित लाभार्थियों में पशुपालन (22), कृषि (21), उद्यान (02), मत्स्य (01), डेयरी (05), राजस्व (02), लोक निर्माण विभाग (02), सैनिक कल्याण (06), विद्युत (20), सेवायोजन (09), रीप परियोजना (08), बाल विकास (50), एनआरएलएम (20), समाज कल्याण (22), पूर्ति विभाग (18), उद्योग (03), श्रम विभाग (28) एवं पंचायती राज विभाग (12) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा 24 एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 09 लोगों को करियर काउंसलिंग प्रदान की गई।

शिविर में जिला मंत्री यशपाल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, बीडीसी सदस्य एवं ग्राम प्रधान सभावाला, हसनपुर, शकुन्तला, शेरपुर, टिपरपुर, बद्रीपुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article