Menu
#Mumbai

यूकेएसएससी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार ने कड़े कदम उठाए: हेमंत द्विवेदी

देहरादून, 25 सितंबर: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। भाजपा प्रवक्ता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 सित, 2025
यूकेएसएससी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार ने कड़े कदम उठाए: हेमंत द्विवेदी

देहरादून, 25 सितंबर: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

भाजपा प्रवक्ता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित कई संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में उत्तराखंड प्रतिस्पर्धी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम 2023 के तहत कठोर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जांच एसआईटी को सौंपी है।

द्विवेदी ने युवाओं से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें। प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली पर अंकुश लगाया गया है और सभी दोषी सलाखों के पीछे हैं।

Tagged:
Share This Article