Menu
#Mumbai

90 साल पुराने सेंट जोसेफ स्कूल की जमीन नहीं लेगी सरकार

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और एमडीडीए के साथ सचिवालय में बैठक की।   बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 सित, 2024
90 साल पुराने सेंट जोसेफ स्कूल की जमीन नहीं लेगी सरकार

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और एमडीडीए के साथ सचिवालय में बैठक की।

 

बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं ली जाएगी। इसके साथ ही मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सेंट जोसेफ अकादमी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय परिसर के भीतर ही की जाएगी, ताकि मुख्य सड़क पर आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण (Renewal) पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं

Tagged:
Share This Article